Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: पत्नी ने पति पर लगाया यह आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

अल्मोड़ा जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के हलवाबाग विकासखंड के लोधिया से खबर सामने आई है। यहां लोधिया निवासी एक महिला ने पति पर‌ जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।

पत्नी ने दी तहरीर

मिली जानकारी के अनुसार पत्नी ने पुलिस में पति के खिलाफ तहरीर सौंपी है। जिसमें बताया है कि उनका पति पंकज बिष्ट निवासी मनोज विहार कालोनी के साथ परिवार न्यायालय में भरण-पोषण व घरेलू हिंसा का वाद चल रहा है। बताया कि सात सितंबर को उन्हें काउंसिलिंग के लिए न्यायालय बुलाया गया था। लौटते समय पति ने उनके और उनकी मां के साथ गाली गलौज और जान से मारने की धमकी दी। वहीं नौ सितंबर को भी न्यायालय से लौटते समय आरोपी ने गाली गलौज की और मुकदमा वापस लेने को कहा। साथ ही दस लाख व एक कार देने का दबाव बनाया। ऐसा नहीं करने पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने की धमकी दी। पीड़ित ने महिला थाने में आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

जांच शुरू

इस मामले में पत्नी ने पुलिस में पति के खिलाफ तहरीर सौंपी है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है और जांच शुरू कर दी है।

Exit mobile version