Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: वरिष्ठ कांग्रेस नेता व पूर्व नगराध्यक्ष आनंद सिंह बगडवाल की पत्नी का आकस्मिक निधन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जताया शोक

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एंव पूर्व नगराध्यक्ष और अर्बन काॅपरेटिव बैंक के पूर्व अध्यक्ष आनन्द सिंह बगडवाल की धर्मपत्नी मोहिनी बगडवाल का निधन हो गया है।

रखी गई शोक सभा

उन्होंने 75 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली। उनका हल्द्वानी स्थित नीलकंठ हास्पिटल में ब्रेन हेमरेज होने के कारण आज प्रातः 07 बजे उपचार के दौरान निधन हो गया हैं। मोहनी बगडवाल के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त होने के बाद लोकसभा चुनाव कार्यालय में एक शोक सभा आयोजित करके दिवगंत पुण्य आत्मा को भावभीनी श्रद्वाजंली अर्पित अर गहरा शोक व्यक्त किया।
  
कहा- कांग्रेस परिवार ने खो दिया एक अहम मार्गदर्शक

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज ने कहा कि स्व. मोहनी बगडवाल बेहद सादगी पसन्द, कर्तव्यनिष्ठा और कुशल व्यवहारिक महिला रही थी। उनके आकस्मिक निधन से कांग्रेस परिवार ने एक अहम मार्गदर्शक को खो दिया हैं।
जिला महामंत्री ( संगठन) त्रिलोचन जोशी ने कहा कि आज अपराह्न 3:30 बजे के लगभग स्व. मोहिनी बगडवाल के पार्थिव शरीर को उनके पारिवारिक जन उनके निवास स्थान माल रोड शिखर होटल के समीप लेकर पँहुचेगें । कल दिनाँक 10 अप्रैल बुधवार को प्रातः 9 बजे उनके पार्थिव शरीर को अंतेष्टि हेतु विश्वनाथ मोक्षधाम को ले जाया जायेगा।
   
जताया गहरा शोक

शोकसभा में अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी, पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी,नगर अध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी, प्रताप सिंह सत्याल, जीवन नाथ वर्मा, हेम चन्द्र जोशी, मनोज कुमार वर्मा, पूर्व नगर अध्यक्ष पूरन रॊतेला,  ललित सतवाल, निर्मल रावत, रमेश नेगी, महिला जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट, रमेश नेगी, संजय सिंह, गीता महरा, दानिश खान, जया जोशी, निर्मला काण्डपाल,  परितोष जोशी, विनोद वॆष्णव,मनीराज मटेला, गोविन्द महरा, एड. कुन्दन भण्डारी, एड. जगदीश तिवारी, एड. वॆभव पाण्डेय, पूर्व पालिका अध्यक्ष शोभा जोशी, रजनी टम्टा, मनोज सनवाल, एड. केवल सती, तारा चन्द्र साह, डा. मनोज कुमार जोशी, दीपक कुमार, अख्तर हुसॆन, लता तिवारी, प्रीति बिष्ट आदि ने शोक व्यक्त किया।

व्यक्त किया शोक

वहीं मोहनी बगडवाल के आकस्मिक निधन पर दूरभाष पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन महरा, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविन्द सिंह कुँजवाल आदि ने भी गहरा दुःख व्यक्त किया।

Exit mobile version