Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: खेतों को नुकसान पहुंचा रहे जंगली जानवर, पलायन को मजबूर हो रहें लोग

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर है। पहाड़ों से पलायन एक बड़ा चिंता का विषय है। इसके बहुत से कारण हैं। जिसमें एक है खेती-बाड़ी का नुकसान।

जंगली जानवरों से ग्रामीण परेशान

जी हां बेरोजगारी के साथ जंगली जानवरों का आतंक लोगों को पलायन के लिए मजबूर कर रहा है। रानीखेत क्षेत्र के उरोली गांव के तोक कारखेत में जंगली जानवरों ने खेतों को काफी नुकसान पहुंचाया है। इससे लोगों की आर्थिकी पर असर पड़ रहा है। साथ ही नुकसान भी उठाना पड़ रहा है। मिली जानकारी के अनुसार गांव से बीते एक दशक में 50 प्रतिशत लोग पलायन कर गए हैं।

Exit mobile version