Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: निरीक्षक रेडियो के सेवानिवृत्ति के अवसर पर उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए एसएसपी अल्मोड़ा ने सम्मान में दी भावभीनि विदाई

आज दिनांक- 31.10.2021 को पंकज भट्ट वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोडा द्वारा सेवानिवृत्त हो रहे निरीक्षक रेडियो श्री भगत राम को भावभीनी विदाई दी गई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा स्मृति चिह्न, प्रशस्ति पत्र एवं शाँल ओढ़ाकर किया गया सम्मानित-

इस अवसर पर भगत राम द्वारा 38 वर्ष, 09 माह 04 दिन, की सेवा पुलिस विभाग में देने के उपरान्त आज सेवानिवृत्त होने के अवसर पर पुलिस कार्यालय में इनके द्वारा पुलिस विभाग में कर्तव्य निष्ठता, मेहनत व लगन से दी गयी सेवाओं एवं उनके द्वारा ड्यूटी के दौरान किए गये कार्यो की सराहना करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा स्मृति चिह्न, प्रशस्ति पत्र एवं शाँल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। साथ ही उनके सपरिवार स्वस्थ रहने एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए भावभीनी विदाई दी गयी।

यह लोग रहे उपस्थित-

विदाई समारोह के अवसर पर श्री राजन सिंह रौतेला पुलिस उपाधीक्षक अल्मोड़ा, श्री कमल कुमार पाठक निरीक्षक अभिसूचना, श्री भूपेन्द्र सिंह बृजवाल वाचक, उ0नि0 दूरसंचार श्री पूरन सिंह नितवाल, प्रधान लिपिक श्रीमती पुष्पा भट्ट, उ0नि0 सपु0 अयूब अली, उ0नि0 दामोदर कापड़ी, उ0नि0 राजेन्द्र प्रसाद श्री प्रहलाद राम प्रधान लिपिक शाखा, श्री दीपक कुमार आंकिक आदि अधि0/कर्म0गण उपस्थित रहे।

Exit mobile version