अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में कुछ दिनों से मौसम में बदलाव हो रहा है। इस बदलते मौसम में बीमारियों का भी खतरा बढ़ रहा है। साथ ही ठंड भी बढ़ने लगी है।
मौसम में बदलाव
मिली जानकारी के अनुसार बीते कल मंगलवार को सुबह से रिमझिम बारिश का सिलसिला शुरू हो गया। जो दोपहर तक जारी रहा। शाम को बूंदाबांदी हुई। इस दौरान चली शीत लहर ने लोगों की मुश्किल और बढ़ा दी। वहीं, बिनसर, कटारमल, जागेश्वर में पारा माइनस डिग्री लुढ़का। आपदा कंट्रोल से मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार को नगर का अधिकतम तापमान 16 तो न्यूनतम 2 डिग्री सेल्सियस रहा।