Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: बेस्टरनर्स की सहायता से मनोज बिष्ट ने राइका हवालबाग व ताकुला विकासखंड के स्कूलों को उपलब्ध कराई यह सामग्री

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अमेरिका में कार्यरत पूर्व अल्मोड़ा निवासी मनोज बिष्ट ने बेस्टरनर्स की सहायता से अल्मोड़ा क्षेत्र के हवालबाग एवं ताकुला विकासखंड के विद्यालयों हेतु उनकी आवश्यकता के अनुसार सामग्री उपलब्ध कराई है।

स्कूल को प्रदान की यह सामग्री

जिसमें उन्होंने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज एन0टी0डी0 हेतु दो कंप्यूटर, यूपीएस, व 1 प्रिंट कॉपी स्कैन मशीन, राजकीय इंटर कॉलेज रैंगल हेतु दो कंप्यूटर, यूपीएस एवं प्रिंट कॉफी स्कैन मशीन ,राजकीय इंटर कॉलेज बिरोड़ा हेतु दो कंप्यूटर, यूपीएस एवं ₹50000 का फर्नीचर, अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज अल्मोड़ा हेतु एक इंटरएक्टिव स्मार्ट बोर्ड ,चार कंप्यूटर, यूपीएस एवं एक ओवरहेड प्रोजेक्टर, राजकीय इंटर कॉलेज दड़मियां हेतु एक इंटरएक्टिव स्मार्ट बोर्ड व एक सेट टॉप बॉक्स ,राजकीय इंटर कॉलेज गरूराबांज हेतु 2 कंप्यूटर,यूपीएस एवं विद्यार्थियों हेतु 311 स्वेटर प्रदान किए हैं। इसके अतिरिक्त राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज हवालबाग हेतु सभी विद्यार्थियों हेतु योगा मैट, एक पब्लिक एड्रेस सिस्टम (माइक व स्पीकर) व एक ग्रेटीट्यूड बोर्ड प्रदान किए हैं।

इससे पूर्व भी दी यह सामग्री

इससे पूर्व उनके द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज मनसारीनाला चौड़ा को चार कंप्यूटर, यूपीएस व एक प्रिंट कॉपी स्कैन मशीन तथा राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज हवालबाग को डेढ़ लाख रुपए की अटल टिंकरिंग लैब हेतु सामग्री व एक प्रिंट कॉपी स्कैन मशीन प्रदान की गई।

जताया आभार

उपरोक्त समस्त कार्यों हेतु डॉ0 कपिल नयाल ने विद्यालयों से समन्वय का कार्य किया। इन सभी कार्यों हेतु सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों द्वारा मनोज बिष्ट एवं बेस्टरनर्स संस्था का अत्यंत आभार व्यक्त किया है। इसके साथ ही मनोज बिष्ट जी द्वारा भविष्य में बेस्टरनर्स के सहयोग से शिक्षा,महिला, सशक्तिकरण, स्वास्थ्य और भुखमरी से निपटने संबंधी प्रोजेक्टों पर कार्य करने का विचार है।

Exit mobile version