Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: महिला डाॅक्टर ने डाॅक्टर पति, सास और सुसर के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा, जाने पूरा मामला

अल्मोड़ा जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां सरकारी अस्पताल में तैनात महिला डाॅक्टर ने अपने ससुराल पक्ष पर उत्पीड़न और दहेज के लिए परेशान करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में महिला ने कोतवाली अल्मोड़ा में तहरीर सौंपी है।

2002 में हुई थी शादी-

जानकारी के अनुसार पीड़ित महिला डाॅक्टर ने बताया कि दिल्ली निवासी डॉ. अतुल सरदाना से वर्ष 2002 में उनकी शादी हुई थी। शादी के बाद से ही महिला के साथ ससुराल वाले आये दिन उत्पीड़न करते रहते थे। साथ ही बार-बार दहेज की मांग भी करते थे।

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा-

पुलिस ने महिला चिकित्सक की तहरीर पर पति, सास और ससुर के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Exit mobile version