Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: हाईकोर्ट की महिला अधिवक्ता को दी घर में घुसकर जान से मारने की धमकी, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा






अल्मोड़ा: इलाहाबाद हाईकोर्ट की एक महिला अधिवक्ता ने एक व्यक्ति पर घर में घुसकर अभद्र व्यवहार करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।


पुलिस में दी तहरीर


जिसके बाद पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को सौंपी गई तहरीर में महिला अधिवक्ता ने बताया कि वह अपनी दो वर्षीय बेटी के साथ अलग रहती हैं, जबकि पास ही उनके पिता के निवास पर उनकी दिव्यांग मां और बुजुर्ग दादी रहती हैं। आरोप है कि 16 अप्रैल को आरोपी भवान सिंह उनके पिता की अनुपस्थिति का फायदा उठाकर घर में घुस आया। वहां उसने उनकी मां को डराया-धमकाया और माहौल खराब करने की कोशिश की। अधिवक्ता ने आरोप लगाया कि आरोपी पिछले काफी समय से उन पर अपने पारिवारिक और संपत्ति से जुड़े विवादों में जबरन कानूनी मदद करने का दबाव बना रहा था। विरोध करने पर आरोपी ने अधिवक्ता के लिए अश्लील और अभद्र भाषा का प्रयोग किया। उनके पेशे को लेकर अपमानजनक टिप्पणियां कीं। साथ ही करियर बर्बाद करने और जान से मारने की धमकी दी।


पुलिस ने की कार्रवाई


​इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्परता दिखाई है। कोतवाल योगेश चंद्र उपाध्याय ने बताया कि महिला अधिवक्ता की शिकायत के आधार पर आरोपी भवान सिंह के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Exit mobile version