Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: ई-रिक्शा की टक्कर से महिला घायल

नगर के मालरोड स्थित चौघानपाटा में ई-रिक्शा ने जल संस्थान में कार्यरत एक महिला कर्मी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। आसपास के लोगों ने घायल महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया।

जिला अस्पताल में हड्डी रोग विशेषज्ञ नहीं होने से बेस अस्पताल रेफर किया

जहां प्राथमिक उपचार के बाद महिला को बेस अस्पताल रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है, कि महिला के पैर फेक्चर हुआ है। जिला अस्पताल में हड्डी रोग विषेशज्ञ नहीं होने पर महिला को बेस अस्पताल रेफर किया गया। सूचना पर महिला के स्वजन भी अस्पताल पहुंच गए। कुछ देर ई-रिक्शा चालक और घायल महिला के बीच बहस भी हुई।

Exit mobile version