April 20, 2024

Khabribox

Aawaj Aap Ki

अल्मोड़ा: नगर के निजी अस्पताल के खिलाफ महिला ने लगाए गंभीर आरोप, हुआ मुकदमा दर्ज

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा नगर के एक निजी अस्पताल के खिलाफ एक महिला ने पुलिस में तहरीर दी है। जिसमें महिला ने अस्पताल और डाॅक्टर के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। जिस पर पुलिस ने यौन उत्पीड़न के मामले में मुकदमा दर्ज किया है।

अस्पताल में जांच करने वाले कर्मचारी अप्रशिक्षित-

जानकारी के अनुसार महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि अस्पताल में उसकी एचएसजी जांच की गई। लेकिन जांच करने से पहले महिला से जांच के लिए सहमति नहीं ली गई। वहीं जांच करने वाले कर्मचारी भी  प्रशिक्षित नहीं थे। यहां तक कि अस्पताल के डॉक्टरों ने उसकी जांच पुरुष कर्मचारी से करवाई। महिला ने गर्भ संबंधित जांच में खुद की सहमति नहीं लेने का आरोप लगाया है।

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा-

जिस पर महिला की तहरीर पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अस्पताल और दो कर्मचारियों के खिलाफ धारा 354, 509 और 34 आईपीसी में मुकदमा दर्ज कर लिया है।