Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: महिला थानाध्यक्ष ने बाल गृह किशोरी अधीक्षिका के साथ की बैठक, सुरक्षा सहित विभिन्न बिन्दुओं पर की चर्चा

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में एसएसपी देवेन्द्र पींचा के निर्देशन में पुलिस द्वारा लगातार जागरूकता अभियान जारी है।

दी यह जानकारी

इसी क्रम में दिनांक 18.08.2025 को निरीक्षक जानकी भण्डारी,  महिला थानाध्यक्ष  द्वारा राजकीय बाल गृह किशोरी बख अल्मोड़ा जाकर अधीक्षिका मंजू उपाध्याय एवं उनके स्टाफ के साथ एक बैठक आयोजित की गयी। जिसमें किशोरियों के लिए सुरक्षित और सहायक वातावरण बनाया जाने के संबंध में चर्चा कर उनको बताया कि किशोरी गृह में काम करने वाले सुरक्षा कर्मियों को किशोरियों की सुरक्षा के लिए विशेष रूप से प्रशिक्षित किया जाना चाहिए। किशोरियों को आत्मरक्षा के प्रशिक्षण के साथ-साथ महिला व बच्चों से संबंधित अपराधों के बारे में जानकारियां होने की आवश्यकताओं से अवगत कराया गया।  इसके अतिरिक्त उपस्थित सभी महिलाओं को नवीन कानूनों में महिला सुरक्षा प्रावधान,घरेलू हिंसा, महिला उत्पीड़न, बाल विवाह एवं महिला अपराध, डायल-112, महिला हेल्प लाईन नंबर-1090 साइबर हेल्पलाइन नंबर-1930, चाइल्ड हेल्पलाइन नम्बर-1098 एवं आपदा हेल्पलाइन नम्बर-1070 के संबंध में विस्तृत जानकारियां देकर जागरूक किया गया।

Exit mobile version