Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: महिला ने 11 माह के नवजात के साथ खुद गटका जहर, बच्चें की मौत

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले के मौलेखाल तहसील के देघाट तल्ला खल्डुआ गांव से एक मामला सामने आया है।

11 माह के बच्चे की मौत

मिली जानकारी के अनुसार यहां एक महिला ने अपने 11 माह के बच्चे को जहर देने के साथ ही खुद भी जहर गटक लिया। महिला देघाट के गंगा नगर में अचेतावस्था में पड़ी मिली। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने 112 पर जानकारी दी। मौके पर पहुंचे लोगों और पुलिस ने दोनों को अस्पताल भिजवाया। 11 माह के बच्चे की मौत हो गई। वहीं महिला का इलाज चल रहा है। उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस के अनुसार महेंद्र की पत्नी दिव्या अपने 11 माह के बच्चे को लेकर देघाट बाजार गई थी। पुलिस मामले की जांच कर रहीं हैं।

Exit mobile version