Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: आत्मनिर्भर की अवधारणा को साकार कर रही महिलाएं, आर्थिक व सामाजिक समृद्धि की दिशा में भी एक सशक्त कदम- सीडीओ

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में बीते कल बुधवार को मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा ने विकासखंड हवालबाग के डीनापानी क्षेत्र की महिलाओं की ओर से संचालित हिमाद्री हैंडलूम एंड हैंडीक्राफ्ट सहकारी समिति का निरीक्षण किया।

इकाई के प्रयासों की सराहना की

इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रशासन इस इकाई को पूर्ण सहयोग देगा। कहा कि इसके उत्पादों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच से जोड़ने की रणनीति पर कार्य करेगा। साथ ही उन्होंने इकाई के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास आत्मनिर्भर की अवधारणा को साकार करते हैं। जब महिलाएं स्थानीय संसाधनों और पारंपरिक तकनीकों के माध्यम से आजीविका अर्जित करती हैं तो यह न केवल आर्थिक बल्कि सामाजिक समृद्धि की दिशा में भी एक सशक्त कदम होता है। इस दौरान समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि इकाई में कुशल महिला कारीगरों द्वारा मैरीनो, पश्मीना ,ऐकरेलिक एवं नैटल से बने शॉल, स्टाल, स्कार्फ और अन्य परिष्कृत उत्पादों का निर्माण किया जा रहा है।

रहें उपस्थित

इस मौके पर उनके साथ विभिन्न विभागीय अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

Exit mobile version