Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं व एनसयूआई कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाई सांसद राहुल गांधी का 54वी वर्षगांठ, काटा केक, अस्पताल में बांटे फल

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। कांग्रेस कार्यालय में आज महिला कांग्रेस द्वारा सांसद राहुल गांधी का 54वी वर्षगांठ खूब धूमधाम से मनाई गई।

वितरित किए फल

जिसमें जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट के नेतृत्व में उनकी लंबी उम्र की मंगल कामना की गई। तत्पश्चात सभी कांग्रेस महिलाओं ने मिलकर के केक काटा। तत्पश्चात बहनों ने जिला अस्पताल में जाकर मरीजों का हाल चाल पूछा और उनको फल ,जूस ,बिस्किट आदि वितरित किया।

रहें उपस्थित

फल वितरित करने पर जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट, प्रदेश अध्यक्ष महिला सेवादल शोभा जोशी,  प्रदेश उपाध्यक्ष प्रीति बिष्ट, प्रदेश सचिव लता तिवारी, लीला जोशी, नगर अध्यक्ष दीपा शाह, तारा भंडारी, राधा टम्टा, पुष्पा पांडे, तारा तिवारी, सुनीता बिष्ट, धीरा तिवारी, नगर अध्यक्ष ताराचंद जोशी, यूथ कांग्रेस  जिलाध्यक्ष दीपक कुमार विनोद वैष्णव, शरद साह, रवींद्र  टम्टा, रमेश नेगी, अख्तर हुसैन, आदि उपस्थित रहे।

बांटे फल

एनसयूआई कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के जन्मदिन पर अमित बिष्ट के नेतृत्व में लेप्रोसी मिशन करबला में फल वितरण कार्यक्रम किया।

Exit mobile version