Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना से महिला उद्यमिता को मिली नई ऊंचाई, महिलाओं के हस्तनिर्मित उत्पादों से मिला इतना लाभ

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना के अंतर्गत, अल्मोड़ा जनपद में महिला उद्यमिता ने एक नया आयाम प्राप्त किया है।

उत्सव का आयोजन

इससे महिला उद्यमिता को नई ऊंचाई मिली है। जानकारी के अनुसार 12 से 18 अगस्त तक यह उत्सव आयोजित हुआ। इस उत्सव में एनआरएलएम स्वयं सहायता समूहों की 37 महिलाओं ने अपने हस्तनिर्मित उत्पादों के माध्यम से रु. 530518 की आय अर्जित की। इस आयोजन का कुशल नेतृत्व मुख्य विकास अधिकारी  आकांक्षा कोण्डे ने किया‌। जिसमें स्थानीय सब्जियों, दालों, पारंपरिक राखियों और अन्य हस्तशिल्पों की भारी मांग रही।

महिलाओं को आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में सशक्त बनाया

यह आयोजन न केवल महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण में सहायक सिद्ध हुआ, बल्कि इससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी नई गति प्राप्त हुई। विशेष रूप से, स्थानीय सब्जियों और दालों की बिक्री में उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई। जिससे स्थानीय काश्तकारों को भी प्रोत्साहन मिला है।
मुख्य विकास अधिकारी  आकांक्षा कोण्डे ने कहा, “एनआरएलएम योजना महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। कहा कि आने वाले समय में, जिला प्रशासन का लक्ष्य इस योजना के तहत और अधिक महिलाओं को जोड़ना और उन्हें उच्च गुणवत्ता वाले उत्पाद बनाने के लिए प्रशिक्षण प्रदान करना है। साथ ही, इन उत्पादों का स्थानीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में प्रचार-प्रसार किया जाएगा।”

Exit mobile version