Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: महिला मोर्चा के ‘शक्ति पूजन’ में उमड़ी मातृशक्ति, वक्ताओं ने कहा– सशक्त नारी से ही बनेगा सशक्त राष्ट्र

अल्मोड़ा: भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा आयोजित “शक्ति पूजन” कार्यक्रम बुधवार को अत्यंत श्रद्धा, उत्साह और गरिमा के साथ संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का आयोजन

इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं की सहभागिता ने यह स्पष्ट संदेश दिया कि आज की नारी समाज, राजनीति और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभा रही है। कार्यक्रम के माध्यम से नारी शक्ति के सम्मान और उनके बहुआयामी योगदान को विशेष रूप से रेखांकित किया गया। मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष किरण पंत ने कहा कि भारतीय संस्कृति में नारी सदैव शक्ति का प्रतीक रही है। उन्होंने कहा, “उत्तराखंड सरकार द्वारा चलाई जा रही स्वरोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा से जुड़ी योजनाएं महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए समर्पित हैं।” उन्होंने मातृशक्ति से आह्वान किया कि वे इन योजनाओं का लाभ उठाकर समाज निर्माण में अग्रणी भूमिका निभाएं। महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष कमला तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि महिला सशक्तिकरण अब केवल नारा नहीं, बल्कि धरातल पर उतरती हकीकत है। राज्य सरकार ने महिलाओं के सम्मान और आर्थिक सुदृढ़ता के लिए जो ठोस कदम उठाए हैं, उनका सकारात्मक प्रभाव स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है।

विकास के 4 साल बेमिसाल: विनीत बिष्ट

​भाजपा नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट ने उत्तराखंड सरकार के चार वर्षों के कार्यकाल को विकास और जनकल्याण की मिसाल बताया। उन्होंने कहा कि जन-जन की सरकार, 4 साल बेमिसाल’ केवल एक नारा नहीं, बल्कि राज्य में हुए व्यापक कार्यों का प्रमाण है। आज की सरकार में मातृशक्ति को सम्मान, सुरक्षा और अवसर—तीनों मिल रहे हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों का मूल उद्देश्य अंतिम पंक्ति में खड़ी महिलाओं तक विकास का लाभ पहुंचाना है।

शक्ति पूजन और संकल्प

​कार्यक्रम के दौरान विधिवत शक्ति पूजन कर नारी शक्ति का अभिनंदन किया गया। उपस्थित कार्यकर्ताओं और महिलाओं ने संकल्प लिया कि वे सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने और समाज में जागरूकता फैलाने का कार्य करेंगे। वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि सुशासन और जनसेवा के माध्यम से उत्तराखंड निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर है।

​रहे उपस्थित

​इस कार्यक्रम में नगर महामंत्री देवेंद्र भट्ट, संगीता रावत, रेखा रावत, ममता साह, दीपा अधिकारी, प्रीति रस्तोगी, सोनिया जोशी, मीना नेगी, मीनाक्षी तिवारी, तारा भट्ट, मंजू त्रिवेदी, ज्योति त्रिवेदी, सरिता मेहता, पूनम वर्मा, दीपा जोशी, बिंदु त्रिपाठी, मनीषा तिवारी, वैजंती तिवारी, भारती भट्ट, रिताश्री भट्ट, उज्ज्वल तिवारी, ईशा तिवारी, भावना तिवारी, अंजली तिवारी, साक्षी जोशी, प्रियंका साह, कार्तिक साह, अर्जुन रस्तोगी, सिद्धि वर्मा, पलक वर्मा, दिया वर्मा, रिया वर्मा, रिया जोशी, लक्ष्मी तिवारी, काजल तिवारी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Exit mobile version