Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: महिलाओं ने थामा आम आदमी पार्टी का दामन

अल्मोड़ा जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। आज अल्मोड़ा में आम आदमी पार्टी कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें सरकार की आली से पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रत्याशी रही महिला नेत्री मीना भंडारी व मीरा जीना ने प्रदेश उपाध्यक्ष अमित जोशी की अध्यक्षता एवं विधानसभा उपाध्यक्ष अरुण तिवारी के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की ।

इस दौरान कही यह बातें-

इस दौरान महिलाओं ने आम आदमी पार्टी के कार्यों की प्रसंशा करते हुए कहा कि प्रदेश बदलाव मांग रहा है। महिलाओं ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार काम की सरकार है। यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि अब आम आदमी पार्टी उत्तराखंड में भी चुनाव लडने जा रही है। जिससे उत्तराखंड में अब निश्चित तौर पर विकास होगा। 

Exit mobile version