Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: दौलाघट में महिलाओं ने किया शराब की दुकान का विरोध, दी चेतावनी

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले के दौलाघट में महिलाओं ने शराब की दुकान के विरोध में प्रदर्शन और विरोध जताया।

अवैध शराब की बिक्री को लेकर जताया आक्रोश

जिस पर कहा कि क्षेत्र में शराब की दुकान खोली जा रही है। इससे लोगों में रोष व्याप्त है। शराब की दुकान खुलने से आसपास का माहौल बिगड़ेगा। कहा कि जिस जगह पर शराब की दुकान खोली जा रही है। उसी के समीप स्कूल, मंदिर और अस्पताल भी है। स्कूल के समीप ही शराब बिकने से बच्चों पर बुरा असर पड़ेगा। वह नशे के गर्त में चले जाएंगे। कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में प्रस्तावित शराब की दुकान को कदापि नहीं खुलने देंगे। आबकारी अधिकारी को ज्ञापन भेजकर क्षेत्र में शराब नहीं खोलने और अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगाने की मांग की।

रहे मौजूद

इस मौके पर गोपाल सिंह खोलिया, कैलाश तिवारी, मनीष पंत, राजेंद्र सिनारी, हर गोविंद जोशी, एड. हरीश चिलवाल, मुकेश डांगी, वीरेंद्र चिलवाल, पान सिंह, राजू बिष्ट, हरीश मेहरा, रुकमा देवी, भगवती तिवारी, नंदी देवी, सरिता देवी, शोभा जोशी, कुंती देवी, सुनीता बिष्ट, परुली देवी, शांति देवी, कैलाश नेगी, सौरभ तिवारी, मनीष गोस्वामी, विकास शर्मा, प्रियांशु जोशी, शंकर बोरा, पवन कुमार, पुष्कर सिंह खोलिया, पवन बिष्ट, आयुष बिष्ट, राजु, सौरभ डांगी, शुभम डांगी, रोहित डांगी, मयंक डांगी, मनीष खोलिया, अभिषेक खोलिया, पवन भंडारी, मोहित कुमार, रोहित चिलवाल आदि लोग मौजूद रहे।

Exit mobile version