Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: खाली बर्तनों के साथ जल संस्थान कार्यालय पंहुची महिलाएं, टूटा सब्र, की यह मांग

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में पानी का संकट बना हुआ है। बारिश के दौर के साथ भी पेयजल संकट बना हुआ है। वहीं द्वाराहाट में चार दिन से पानी न आने से लोग परेशान है।

पानी का संकट

मिली जानकारी के अनुसार द्वाराहाट में चार दिन से पानी न आने से द्वाराहाट सहित आसपास के 12 गांवों के लोग प्रभावित है। द्वाराहाट नगर सहित गवाड़, कोटीला, ध्याड़ी, बमनपुरी, सलालखोला, भुमकिया, जामड़ समेत आसपास के 12 से अधिक गांवों की प्यास बुझाने वाली रामगंगा पंपिंग योजना का ट्रांसफार्मर फुंकने से बीते चार दिन से पेयजल आपूर्ति ठप है। जिस पर मंगलवार बुधवार को महिलाएं जलापूर्ति सुचारू करने की मांग पर खाली बर्तनों के साथ जल संस्थान कार्यालय पहुंची। यहां कोई अधिकारी न मिलने पर उनका गुस्सा बढ़ गया।आक्रोशित महिलाओं ने खाली बर्तनों के साथ द्वाराहाट-बद्रीनाथ हाईवे जाम कर दिया। लिखित आश्वासन के बाद महिलाएं सड़क से उठीं।

Exit mobile version