Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: महिलाओं ने आईटीबीपी के जवानों को बांधी राखी, जवानों ने महिलाओं को भाई का कर्तव्य निभाने का दिया वचन

अल्मोड़ा जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। सेवा भारती की महिलाओं ने आईटीबीपी के जवानों को राखी बांधी और उनके दीर्घायु की कामना की। जवानों ने भी महिलाओं से भाई का कर्तव्य निभाने का वचन दिया।

जवानों की लंबी उम्र की कामना

सेवा भारती संस्था की महिलाएं बिमौला स्थित आईटीबीपी सेंटर पहुंची। जवानों को भाई मानकर उनकी पूजा की और कलाइयों पर राखी बांधी। जवानों की लंबी उम्र की कामना की।

मौजूद रहे

इस मौके पर आईटीबीपी के कमांटेड अनिल सिंह बिष्ट, उप कमांडेंट रवि शंकर सिंह, निरीक्षक भूपाल अधिकारी, कुलवंत सिंह, नीम चंद्र, सेवा भारती की प्रदेश उपाध्यक्ष गंगा बिष्ट, चंदन गोस्वामी, रुप सिंह बिष्ट, लीला बिष्ट, गिरधर सिंह अधिकारी, धन सिंह बिष्ट, नंदनी गोस्वामी, माया भोज, हीरा कनवाल, दीपा भंडारी, हेमा बोरा, लीला खोलिया आदि महिलाएं मौजूद रहीं।

Exit mobile version