Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंची महिलाएं हादसे का शिकार, घर की पाल टूटने से 6 महिलाएं घायल

​अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जनपद के ताकुला ब्लॉक अंतर्गत डोटियाल गांव से एक खबर सामने आई है। यहाँ एक दिवंगत व्यक्ति के घर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंची छह महिलाएं पाल गिरने से घायल हो गई।

छह महिलाएं घायल

मिली जानकारी के अनुसार यह महिलाएं उस समय घायल हो गई, जब बैठने के लिए बनी घर की ‘पाल’ अचानक भरभरा कर टूट गई। घायलों को उपचार के लिए बेस अस्पताल भर्ती कराया गया है। दरअसल बीते मंगलवार को बागेश्वर के सप्तेश्वर मंदिर के पास सरयू नदी में नहाते समय डोटियाल गांव निवासी नंदन सिंह (40 वर्ष) की डूबने से मौत हो गई थी। शनिवार को इसी दुखद घटना पर शोक व्यक्त करने के लिए ग्रामीण और रिश्तेदार मृतक के घर पर एकत्र हुए थे।

​गिरी घर की पाल

​शोक सभा के दौरान महिलाएं घर के अंदर ‘पाल’ पर बैठी हुई थीं, तभी अचानक पाल टूट गई। पाल गिरते ही वहां हड़कंप मच गया और उस पर बैठी महिलाएं मलबे और ऊंचाई से गिरने के कारण चोटिल हो गई। घायलों में सुनीता देवी, राधिका देवी, सुशीला देवी, खिमुली (निवासी डोटियाल गांव), तारा देवी (निवासी बागेश्वर), मुन्नी देवी (मृतक की रिश्तेदार) है। ग्राम प्रधान प्रियंका सुयाल के अनुसार, घायलों में से एक महिला की कमर में गंभीर चोट आई है, जबकि दो महिलाओं के हाथ और अन्य को शरीर के अलग-अलग हिस्सों में चोटें पहुंची हैं। महिलाओं को बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां इलाज चल रहा है।

Exit mobile version