Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: जिला बार एसोसिएशन अल्मोड़ा के तत्वावधान में आयोजित हुआ महिला दिवस कार्यक्रम, बताया यह खास महत्व

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में बीते कल बुधवार, 05 मार्च 2025 को जिला बार एसोसिएशन अल्मोड़ा के तत्वावधान में जिला न्यायालय सभागार में महिला दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

रखें यह विचार

इस अवसर पर नव पंजीकृत कनिष्ठ महिला अधिवक्ताओं का परिचय सत्र हुआ। जिसमें उन्होंने अपना संक्षिप्त परिचय दिया। अधिवक्ताओं भूमिका जीनवाल, मीनाक्षी, अनिता जोशी ने महिला दिवस पर वकालत में अपने अनुभव साझा किए व अधिवक्ता व्यवसाय में आने वाली महिलाओं के समक्ष चुनौतियों पर अपने विचार भी रखे। महिला कानून और महिला दिवस वर्तमान परिप्रेक्ष्य में प्रासंगिकता विषय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विशेष आमंत्रित अतिथियों हाई कोर्ट अधिवक्ता स्निग्धा तिवारी, सामाजिक कार्यकर्ता नीलिमा भट्ट व श्रीमती मीता उपाध्याय ने विस्तार से विषय पर अपने विचार रखे।

दी यह जानकारी

कार्यक्रम को बार एसोसिएशन उपाध्यक्ष कवीन्द्र पन्त, अधिवक्ता जमन सिंह बिष्ट, आजाद खान, पी० सी० तिवारी, नीतू कपकोटी, सुनीता पांडे, डां० निर्मला तिवारी आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन बार एसोसिएशन की उपाध्यक्षा भावना जोशी और कार्यकारिणी सदस्य रमाशंकर नैनवाल ने संयुक्त रूप से किया। इस गोष्ठी में सबने अपने विचार रखे। हाईकोर्ट एडवोकेट स्निग्धा तिवारी ने एसिड अटैक, महिलाओं के प्रति बड रहे अपराध, रेप केस आदि पर विविध सामाजिक व विधिक पहलूओं की विस्तार से जानकारी दी। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की सदस्य नीलिमा भट्ट ने महिला अपराध के बढ़ते ग्राफ पर अपनी चिंता व्यक्त की और पीड़ित महिला पर ही सवाल किये जाने की मानसिकता को बदलने की जरूरत पर जोर दिया। नीलिमा भट्ट ने बाल अपराध एवं महिला अपराध के विषय में बतलाते हुए इस तरह के मामलों में कानूनी कार्यवाही नहीं हो पाने के कारणों को विस्तार से बताया।

रहें उपस्थित

कार्यक्रम में विभा पांडे, तुलसी जौहरी, विमला, रीता मेहरा, रूचि कुटौला, दीपा नेगी, खष्टी बिष्ट, उषा बिष्ट, चित्रा बिष्ट, तारा बोरा, गरिमा चिलवाल, भूमिका जिनवाल, अनीता जोशी, भावना भट्ट, मीनाक्षी राजौरिया, पूजा आर्य, माधव सिंह बिष्ट, शेखर नैलवाल, रमेश उपाध्याय, इमरोज, मोहन बिष्ट, संजय विद्यार्थी, पान सिंह बोहरा, गोपाल राम, जीवन चन्द्र, मनोज बृजवाल, भूपेंद्र जोशी, हरेंद्र मेहता, नमन जोशी, शुभम, मनोज पंत, अक्षय जोशी, भगवती पन्त सहित दर्जनों अधिवक्ता और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पैरा लीगल वालियंटर दीपा आर्या, रेनू बिष्ट आदि उपस्थित रहें।

Exit mobile version