Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर हुई महिला गोष्ठी, महिलाओं को किया सम्मानित, रखें यह प्रेरणादाई विचार

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। इस मौके पर आज बाल विकास विभाग अल्मोड़ा द्वारा महिला गोष्ठी का आयोजन किया गया। यह गोष्ठी नगर प्रमुख अजय वर्मा की अध्यक्षता में हुई।

महिला अधिकारों, कर्तव्यों, समानता आदि के बारे में रखें विचार

विकासभवन में यह गोष्ठी आयोजित हुई। इसमें शामिल हुई महिलाओं ने महिला अधिकारों, कर्तव्यों, समानता आदि के बारे में अपने अपने विचार रखे। इस आयोजन में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित भी किया गया। गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए मेयर अजय वर्मा ने अंतरराष्ट्रीय दिवस की सभी महिलाओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि यह दिन महिलाओं को सशक्त करने एवं उनके अधिकारों में वृद्धि करने वाली प्रतिबद्धता की याद दिलाता है। यह दिवस महिलाओं के समूचे विकास का भी द्योतक है।

रहें उपस्थित

कार्यक्रम में राजकीय बालिका गृह बख की छात्राओं ने स्वागत गीत एवं सरस्वती वंदना की प्रस्तुति दी। इस मौके पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ आरसी पंत, बाल विकास परियोजना अधिकारी, सुपरवाइजर समेत अन्य महिलाएं उपस्थित रही।

Exit mobile version