Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: महिला कल्याण संस्था ने 100 निर्धन छात्राओं को बांटी कापियां, 10 प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को पारितोषिक किये गये वितरित

महिला कल्याण संस्था और समग्र विकास संस्थान ने जीजीआईसी पारकोट और बिंता में कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान विद्यालय में अध्यननरत 100 निर्धन छात्राओं को निशुल्क कापियां और लेखन सामग्री का वितरण किया गया।

दस प्रथम स्थान प्राप्त करने वालों को पारितोषिक देकर सम्मानित किया गया

साथ ही दस प्रथम स्थान प्राप्त करने वालों को पारितोषिक देकर सम्मानित किया गया। महिला कल्याण संस्था की अध्यक्ष रीता दुर्गापाल ने कहा कि संस्था हर साल विद्यालयों में निर्धन छात्र-छात्राओं को नि:शुल्क पाठ्य सामग्री उपलब्ध कराती आ रहीं है।

कार्यक्रम में मौजूद रहे

कार्यक्रम में प्रधानाचार्या दीपा कपटोला, राजेंद्र सिंह कैड़ा, चंद्रमणी भट्ट, पुष्पा सती, गीता शाह, सुनैना मेहरा, आशा कर्नाटक, आशा पंत, अनीता रावत, रमा जोशी, अंजू अग्रवाल, अनुराधा अग्रवाल, चंद्रा अग्रवाल, दीपा सतीश जोशी, कैलाश, अनिल चौधरी, कमला कैड़ा, लक्ष्मी आर्या आदि मौजूद रहे।

Exit mobile version