Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: महिला कल्याण संस्था ने आर्मी के 19 सिख बटालियन के जवानों को बांधी राखी, बताया गौरवान्वित पल

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आज महिला कल्याण संस्था द्वारा आर्मी में 19 सिख बटालियन के जवानों व अधिकारियों मेजर राहुल तिवारी कप्तान अंशुल को राखी बांधी गई।

जवानों को बांधी राखी

इस मौके पर सबका स्वागत करते हुए अध्यक्ष रीता दुर्गापाल ने कहा की आज हमारा देश आपकी वजह से ही सुरक्षित है। आपके त्याग और बलिदान दोनों ही देश की सेवा में सर्वोच्च है। हम आपके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं और आज आपको राखी बांधते हुए हम अपने को बहुत ही गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह हमारा सौभाग्य है की आज हमें अपने वीर जवानों को राखी बांधने का अवसर मिला।

रहें उपस्थित

कार्यक्रम का संचालन संरक्षक नेता उपाध्याय द्वारा किया गया। कार्यक्रम में संस्था की सचिव पुष्पा सती, उपाध्यक्ष चंद्र अग्रवाल, ममता चौहान, आदित्य अग्रवाल पांडे, गीता शाह, आशा कर्नाटक, रेखा चौहान, अनुराधा अग्रवाल, दीपा सतीश जोशी, मंजू जोशी, प्रीति शाह, इंदिरा घांघरिया, ममता कपूर, बिमला तिवारी, हीरा कनवाल, ममता मिश्रा, बीना तिवारी, मीना पांडे, चंद्रा अग्रवाल, अमिता आदि उपस्थित रहें।

Exit mobile version