Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: 12 सूत्रीय मांगों को लेकर आशा कार्यकर्ताओं का कार्य बहिष्कार जारी

12 सूत्रीय मांगों को लेकर आशा कार्यकर्ताओं का कार्य बहिष्कार जारी है। आशा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को 24वें दिन भी मालरोड के गांधी पार्क में धरना दिया। अपनी मांगों पर कोई प्राविधान नहीं किए जाने पर आशाओं ने नाराजगी जताई। आशा कार्यकर्ताओं ने कहा कि उपेक्षा जारी रहने पर आशाएं मुख्यमंत्री के खटीमा स्थित आवास कूच करने का ऐलान किया है।

आशाओं की भी होनी चाहिए सभी मांगें पूरी-

आशाओं ने कहा कि  विधानसभा में अनुपूरक बजट पेश करते समय आशाओं का ध्यान नहीं रखा गया है। आशाओं ने कहा कि सरकार ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की मांगों पर जिस तरह से सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया है। उसी तरह आशाओं की भी सभी मांगें पूरी होनी चाहिए।

आंदोलन तेज करने की दी चेतावनी-

जिस पर आशा कार्यकर्ताओं ने मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन को तेज करने की चेतावनी दी।

यह लोग रहे मौजूद-

इस दौरान विजय लक्ष्मी, ममता तिवारी, जानकी, तारा, दीपा, उमा, रूपा, नीमा, तुलसी, भगवती, आंनदी, अनिता, आयशा, कमला बिष्ट, जानकी, भगवती, चंद्रा, मुमताज, कौशल्या, दया आर्या, कुंती देवी, पुष्पा, गीता, नीमा देवी, देवकी बष्ट आदि मौजूद रहे।

Exit mobile version