Site icon Khabribox

अल्मोड़ा:रोडवेज़ कर्मियों का कार्यबहिष्कार जारी, वेतन नहीं मिलने से गहराया आर्थिक संकट

अल्मोड़ा:दो माह का वेतन नहीं मिलने से रोडवेज कर्मियों के सामने आर्थिक संकट गहरा गया है। वेतन नहीं मिलने से नाराज कर्मचारियों ने गुरुवार को भी डिपो कार्यालय में प्रदर्शन किया। दो घंटे कार्यबहिष्कार पर रहे।

परिवार के भरण पोषण की चितांए बढ़ गई

कर्मचारियों ने कहा कि जनवरी और फरवरी माह के वेतन का भुगतान नहीं हो पाया है। जिस कारण कर्मचारी परेशान है। वेतन नहीं मिलने से कर्मचारियों के सामने परिवार के भरण पोषण की चितांए बढ़ गई है। कहा कि बीते दो सप्ताह से अधिक समय कर्मचारी हर रोज दो घंटे कार्यबहिष्कार कर रहे है। इसके बाद भी कर्मचारियों की मांगों को अनसुना किया जा रहा है। जिससे कर्मचारी आक्रोशित है। कहा कि जल्द वेतन का भुगतान नहीं होने पर उग्र आंदोलन किया जाएगा।

मौजूद कर्मचारी

यहां शाखा अध्यक्ष गोविंद प्रसाद टम्टा, शाखा मंत्री रामदत्त पपनै, रोहित, जीवन, सुरेश नेगी, रमेश जोशी, भगवती नेगी, आनंदी शुक्ला समेत कई कर्मचारी मौजूद रहे।

Exit mobile version