Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: शिखर होटल से जाखनदेवी तक मार्ग पर चलेगा सीवर लाइन बिछाने का काम, 01 माह तक आवाजाही होगी प्रतिबंधित

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले में अगले माह जनवरी से मार्ग पर सीवर लाइन बिछाने का काम शुरू होगा।

आवाजाही प्रतिबंधित

जिस पर निर्माण कार्य के दौरान चोपहिया वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित होगी। मिली जानकारी के अनुसार उत्तराखंड पेयजल संसाधन निगम की ओर से नगर में सीवर लाइन निर्माण कार्य किया जा रहा है। इसके चलते शिखर तिराहे से जाखनदेवी-आरामशीन तक तीसरे फेज का कार्य किया जाना है। बताया कि कार्य पूरा करने में करीब एक माह का समय लग सकता है। इस अवधि में मार्ग से वाहनों की आवाजाही संभव नहीं हो पाएगी।

Exit mobile version