अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले के रानीखेत में बिजली घरों और ट्रांसफार्मरों के बाद अब उपभोक्ता संयोजनों में भी बिजली के स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं।
लग रहें स्मार्ट मीटर
जानकारी के अनुसार प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगाने के लिए कंपनी के कर्मचारी पिछले एक माह से सर्वे कर रहे थे। जिसमें सबसे पहले स्मार्ट मीटर बिजली घरों और ट्रांसफार्मरों पर लगाए गए। इसके बाद अब उपभोक्ताओं के संयोजन भी स्मार्ट मीटर से जुड़ने लगे हैं। बताया गया है कि यूपीसीएल ने यह शुरूआत अपने अधिकारी कर्मचारियों के आवासों से की है। जिसमें सबसे पहला स्मार्ट मीटर जेई महिपाल सिंह रौतेला के आवास पर लगाया गया।