Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: जजी-विकास भवन-कलेक्ट्रेट रोड के चौड़ीकरण का शुरू हुआ कार्य, डीएम का जताया आभार

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में लोक निर्माण विभाग अल्मोड़ा द्वारा आज से जजी-विकास भवन-कलेक्ट्रेट रोड के चौड़ीकरण का कार्य शुरू करा दिया गया है।

शुरू हुआ कार्य

जिस पर अधिवक्ताओं ने शासन-प्रशासन का व इसके लिए प्रयास सुनिश्चित करने के लिए जिला बार एसोसिएशन अल्मोड़ा के उपाध्यक्ष कवीन्द्र पन्त का आभार व्यक्त किया। गौरतलब है कि इस सड़क के चौड़ीकरण के लिए बार एसोसिएशन उपाध्यक्ष कवीन्द्र पन्त लंबे समय से शासन-प्रशासन से पत्राचार व वार्तालाप कर रहे थे उन्होंने बीते वर्ष में कई बार जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर व मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर इस सड़क के चौड़ीकरण के लिए अनुरोध किया था। जिसके बाद जिलाधिकारी की पहल पर इसी वर्ष मार्च माह में इसके चौड़ीकरण के लिए शासन ने वित्तीय स्वीकृति दी।

रहें शामिल

सड़क के चौड़ीकरण का कार्य प्रारंभ होने पर आज अधिवक्ताओं ने जिलाधिकारी अल्मोड़ा से भेंट कर उनका धन्यवाद ज्ञापित किया, जिलाधिकारी का आभार व्यक्त करने वालों में कवीन्द्र पन्त, हृदयेश दीपाली, नवीन जोशी, दीवान सिंह लटवाल, भावना जोशी, हरीश लोहनी, मोहन सिंह बिष्ट आदि अधिवक्तागण शामिल रहे।

Exit mobile version