Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: कांग्रेस पार्टी व संगठन को मजबूत करने के लिए बूथ स्तर से लेकर जिले स्तर तक नए लोगों को जोड़ने का करें कार्य- विधायक

अल्मोड़ा जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। आज दिनांक 07.07.2023 को पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार जिला कांग्रेस कमेटी की एक महत्पूर्ण बैठक हुई जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज व संचालन गीता मेहरा महामंत्री जिला कांग्रेस कमेटी ने किया। बैठक में जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज ने कहा कि आज जिले से लेकर न्याय पंचायत स्तर तक की कार्यकारिणी की एक महत्पूर्ण बैठक स्थानीय होटल शिखर पर आयोजित की गई।

20 जुलाई तक बूथ कमेटी का कार्य करें पूरा – भोज

जिसमें ब्लॉक से बूथ स्तर तक कमेटी के गठन के बाबत चर्चा की गई और उन्होंने कहा कि जो भी पदाधिकारी द्वारा संगठन व कांग्रेस की मजबूती के लिए कार्य करने में कमी या सहयोग नहीं किया जायेगा उसको बदलने का कार्य किया जायेगा। जिलाध्यक्ष भोज ने कहा की 20 जुलाई तक बूथ कमेटी का कार्य पूरा कर लें। इस अवसर पर सभी पदाधकारियों व कार्यकर्ताओं से उन्होंने बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने का अनुरोध किया है।

बूथ स्तर से जिले स्तर तक संगठन में सभी दलों के कार्यकर्ताओं को जोड़ने की है आवश्यकता

इस अवसर पर उपस्थित विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि आज बूथ स्तर से लेकर जिले स्तर तक नए लोगों को जोड़ने का कार्य करना है जिससे संगठन व कांग्रेस पार्टी को मजबूती मिलेगी और आने वाले चुनावों में उसका फायदा मिलेगा। इस अवसर पर उपस्थित नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी ने कहा आज बूथ स्तर से जिले स्तर तक संगठन में सभी दलों के कार्यकर्ताओं को जोड़ने की आश्यकता है तभी संगठन मजबूत होगा।

शिखर तिराहे पर कांग्रेस जनों ने पीएम मोदी का पुतला फूंका

इसके बाद शिखर तिराहे पर कांग्रेस जनों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा न्यायालयों में दबाव के कारण पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की सदस्यता बहाल नहीं होने पर जोरदार नारेबाजी करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया।

उपस्थित रहे

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज, विधायक मनोज तिवारी, नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी, प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस सेवादल के अलावा पूर्व दर्जा राज्य मंत्री राजेन्द्र बाराकोटी, पूर्व जिलाधयक्ष पीताम्बर पांडेय, नगर अध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी, संगठन महामंत्री त्रीलोचन जोशी, ब्लॉक अध्यक्ष क्रमशः देवेन्द्र बिष्ट, विक्रम बिष्ट, गोपाल कनवाल, पुरन सुप्याल, अंकुर कांडपाल, विशन सिंह बिष्ट, कुन्दन भण्डारी, शिवराज नयाल, जिलाध्यक्ष महिला कांग्रेस कमेटी राधा बिष्ट, किशन लाल जिलाध्यक्ष अनु जाति मोर्चा, दिनेश नेगी जिलाध्यक्ष कांग्रेस सेवादल, प्रभारी क्रमश मनोज सनवाल, देवेन्द्र बिष्ट, बी के पांडे, प्रताप राम, दीवान सतवाक, हरीश रौतेला, विनोद वैष्णव, देव आर्य, पी सी सदस्य दान सिंह गोपाल चौहान, नरेंद्र बनौला, गजेन्द्र फर्त्याल, नगर अध्यक्ष महिला कांग्रेस दीपा साह, देवेन्द्र धौनी जिला प्रवक्ता निर्मल रावत, पूर्व नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला, महेश आर्या, तारू तिवारी, कोषाध्यक्ष, सलीम अख्तर, जया जोशी, एन डी पांडे, रमेश लटवाल, हरीश भट्ट, भुवन दोसाद, किशन बिष्ट, आदि उपस्थित रहे।

Exit mobile version