Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: भाजपा के मेयर प्रत्याशी अजय वर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने इन जगहों में किया भ्रमण

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में नगर निकाय चुनाव होने वाले हैं। वहीं भारतीय जनता पार्टी के कर्मठ, ईमानदार, सादगी से भरपूर मेयर प्रत्याशी अजय वर्मा को हर वर्ग,हर समाज,हर धर्म विशेष के लोगों का सहयोग मिल रहा है।

भारतीय जनता पार्टी की पांच टोली अलग अलग क्षेत्रों के प्रचार प्रसार में रहे

आज  मेयर प्रत्याशी अजय वर्मा नियाजगंज, मल्ला राजपुरा,बाड़ी बगीचा,भ्यारखोला,ओड खोला के क्षेत्र प्रचार भ्रमण में रहे‌। पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा कुन्दन लटवाल, पूर्व राज्य मंत्री सिकंदर पवार, पूर्व राज्य मंत्री युवा नेता बिट्टू कर्नाटक, जिला उपाध्यक्ष बीना नयाल, पार्षद प्रत्याशी धर्मवीर आर्य, पूर्व कोषाध्यक्ष तारू साह, बूथ मंत्री अजीत पवार,जगत भट्ट, नवीन बिष्ट, जगदीश नगरकोटी, विरेन्द्र आर्य आदि क ई कार्यकर्ता पदाधिकारी प्रचार, प्रसार में उपस्थित रहे। इसके अलावा न्यू क्लैक्टेट वार्ड के पार्षद प्रत्याशी तुलसी जोहरी और त्रिलोचन जोशी के नेतृत्व में पूरे क्षेत्र का भ्रमण किया। दूसरी टोली युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष चन्दन बहुगुणा के नेतृत्व में पानिउडियार, रानीधारा क्षेत्र में रही। तीसरी टोली नेता बिट्टू कर्नाटक के नेतृत्व में, कर्नाटक खोला , लक्ष्मणेश्वर के क्षेत्रों में उपस्थित रहीं। महिला मोर्चा कि टोली व रश्मि कर्नाटक के संयुक्त नेतृत्व में कपिना के क्षेत्र प्रचार प्रसार भ्रमण में रही।

Exit mobile version