Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने एसएसपी से की मुलाकात, नशा तस्करी और पार्किंग समेत उठाएं यह मुद्दें

अल्मोड़ा: उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के एक शिष्टमंडल ने आज बुधवार को एसएसपी चंद्रशेखर घोड़के से मुलाकात की।

की यह मांग

इस दौरान यूनियन के सदस्यों ने नगर क्षेत्र की विभिन्न गंभीर समस्याओं और पत्रकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हुए उनके समाधान की मांग की। मुलाकात के दौरान यूनियन के वक्ताओं ने क्षेत्र में बढ़ रही नशा तस्करी पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए इस पर तत्काल और प्रभावी अंकुश लगाने की जोरदार मांग की। इसके साथ ही नगर की यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए पार्किंग स्थलों पर एक निश्चित समय अवधि के लिए दोपहिया वाहनों की पार्किंग को निशुल्क करने तथा सड़कों पर बेरोकटोक घूम रहे निराश्रित गौवंश को हटाकर सुरक्षित स्थानों पर भेजने का मुद्दा भी उठाया गया, जिससे हादसों पर रोक लग सके।

एसएसपी ने दिया यह आश्वासन

​शिष्टमंडल द्वारा रखी गई सभी जनसमस्याओं को एसएसपी चंद्रशेखर घोड़के ने बेहद गंभीरता से सुना। उन्होंने पुलिस विभाग की ओर से समस्याओं के समाधान के लिए जल्द ही उचित एवं ठोस कदम उठाने का आश्वासन दिया है।

रहें उपस्थित

इस बैठक के दौरान उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के संयोजक दयाकृष्ण काण्डपाल, जिलाध्यक्ष जगजीवन बिष्ट, उपाध्यक्ष गोपेश उप्रेती, महासचिव दयानंद कठैत, कोषाध्यक्ष दिनेश भट्ट, और विधिक सलाहकार संजय अग्रवाल सहित कई अन्य पत्रकार उपस्थित रहे।

Exit mobile version