Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: ‘नक्शा- एक शहरी सर्वेक्षण कार्यक्रम’ के तहत कार्यशाला का आयोजन, भूमि संबंधी विवादों और उसके समाधान को लेकर दी जानकारी

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में बीते कल बुधवार को ‘नक्शा- एक शहरी सर्वेक्षण कार्यक्रम’ के तहत नगर निगम सभागार में कार्यशाला का आयोजन किया गया।

दी जरूरी जानकारी

जिसमे इस कार्यशाला में सहायक नगर आयुक्त भरत त्रिपाठी ने कहा कि नक्शा प्रोजेक्ट के लिए नगर निगम के अलावा अन्य तीन निकायों का चयन किया गया है। बताया कि नक्शा प्रोजेक्ट का लक्ष्य शहरी क्षेत्र के पुराने भूमि अभिलेखों के असंगठित रिकॉर्ड को आधुनिक विधियों के माध्यम से तैयार करना है। इससे पारदर्शिता, दक्षता, प्रभावशीलता और आर्थिक विकास सुनिश्चित हो सकेगा। कहा कि नगर निग में भूमि व संपत्ति का डिजिटलाइजेशन ड्रोन व आधुनिक उपकरणों के माध्यम से तीन चरणों में होगा। ड्रोन उपकरणों से एरियल सर्वे के बाद फिल्ड सर्वे से प्राप्त डाटा को एकत्र कर शिकायतों के निवारण के बाद भू-स्वामित्व संबंधी अभिलेखों का प्रकाशन किया जायगा।

कहीं यह बात

वहीं मेयर अजय वर्मा ने बताया कि डिजिटलाइजेशन के बाद पारदर्शी तंत्र विकसित होने से भूमि संबंधी विवादों में कमी आएगी।

रहें मौजूद

इस कार्यशाला में पूर्व विस उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, एसडीएम सदर संजय कुमार, पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, भारतीय सर्वेक्षण विभाग अधिकारी राजेंद्र कुमार, नेहा टम्टा, आशा बिष्ट, जानकी पांडे, वंदना वर्मा, चंचल दुर्गापाल, मधु बिष्ट, रीना टम्टा, एकता वर्मा, कमला किरौला, नवीन चंद्र आर्या, राधा मटियानी, पूनम वर्मा, हेम चंद्र तिवारी, श्याम पांडे, संजय कुमार जोशी, कुलदीप सिंह मेर, मनोज सिंह पवार समेत कई लोग मौजूद रहे।

Exit mobile version