Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: विश्व पर्यावरण दिवस: चितई गोलू देवता मंदिर परिसर में चला व्यापक स्वच्छता अभियान, ‘स्वच्छ गांव सुरक्षित जलवायु’ का दिया संदेश

अल्मोड़ा: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विकास खंड हवालबाग के अंतर्गत ग्राम पंचायत चितई में विशेष स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया।

चलाया स्वच्छता अभियान

यह अभियान 01 जून से 05 जून 2026 तक संचालित किए जा रहे ‘‘स्वच्छ गांव सुरक्षित जलवायु’’ कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित किया गया। इस अभियान के तहत विश्व प्रसिद्ध चितई गोलू देवता मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में व्यापक स्वच्छता कार्य किया गया। इस दौरान क्षेत्र में सफाई अभियान चलाकर कूड़ा-करकट का निस्तारण किया गया तथा स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, विद्यालयी छात्रों, स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों, ग्रामीणों तथा विकास खंड के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सक्रिय सहभागिता करते हुए श्रमदान किया। विशेष रूप से हरी दत्त पेटशाली इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों, उन्नति स्वायत्त सहकारिता के सदस्यों एवं स्थानीय नागरिकों ने अभियान में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

रहें उपस्थित

इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता एवं सामुदायिक सहभागिता के महत्व पर बल देते हुए सभी लोगों से अपने आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने तथा पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र पंचायत सदस्य हिमानी कुंवर, जिला पंचायत सदस्य प्रेम सिंह लटवाल सहित ग्राम प्रधान , विभागीय अधिकारी और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Exit mobile version