Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: विश्व पर्यावरण दिवस: इस पेड़ की जिम्मेदारी मेरी है”,  न्यायालय परिसर में गूंजा पर्यावरण संरक्षण का संकल्प, किया वृक्षारोपण

अल्मोड़ा: उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देशन एवं जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अल्मोड़ा के मार्गदर्शन में दिनांक 05/06/2026 को जनपद न्यायालय परिसर अल्मोड़ा में पर्यावरण संरक्षण को समर्पित विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम,वृहद वृक्षारोपण का आयोजन किया गया।

वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन

इस मौके पर जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अल्मोड़ा श्रीकांत पाण्डेय द्वारा औषधीय वृक्ष लगाकर वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया एवं कार्यक्रम में उपस्थित अन्य न्यायिक अधिकारीगण, विद्वान अधिवक्तागण व कमचारियों को संबोधित करते हुए उनके द्वारा यह कथन कहा गया कि पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में एक-एक पौधा लगाये एवं संरक्षण का संकल्प लें जिससे हम पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान दे सकें।उक्त कार्यक्रम में अनामिका सिंह सिविल जज (सी०डि०)/ सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा,मो० याकूब मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट,अल्मोड़ा, आफिया मतीन सिविल जज (सी.डि), अल्मोड़ा, नवल सिंह बिष्ट न्यायिक मजिस्ट्रेट अल्मोड़ा द्वारा भी न्यायालय परिसर में औषधीय व छायादार वृक्षों का वृक्षारोपण किया गया एवं लगाये पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया।उक्त अवसर पर विद्वान अधिवक्तागण,कर्मचारियों एवं अधिकार मित्र द्वारा भी वृक्षारोपण किया गया।

रहें उपस्थित

इस अवसर पर सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा अनामिका सिंह द्वारा पाण्डेखोला बाईपास से हाईडिल गेट तक श्रीकृष्णा विद्यापीठ व द बोधी ट्री पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों के साथ पर्यावरण संरक्षण हेतु जागरूकता रैली का आयोजन किया गया एवं वृक्षारोपण व स्वच्छता अभियान चलाया गया। जागरूकता कार्यक्रम में रिटेनर अधिवक्ता तुलसी जौहरी व अधिकार मित्र उपस्थित रहें।

Exit mobile version