Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: कुमाऊं का सबसे बड़ा योग रिट्रीट सेंटर बनेगा विश्व प्रसिद्ध जागेश्वर धाम, बनेंगे ध्यान, योग केंद्र

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा मे स्थित विश्व प्रसिद्ध जागेश्वर धाम में कुमाऊं का सबसे बड़ा योग रिट्रीट सेंटर बनेगा। इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई है।

मिलेंगी यह सुविधाएं

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस योग रिट्रीट सेंटर में एक समय से एक हजार से अधिक लोग योग कर सकेंगे। इसके लिए करीब 10 नाली से अधिक भूमि पर योग रिट्रीट सेंटर बनेगा। इसके बनने के बाद से यहां पर्यटक एक से दो दिन तक रुकेगा। जिससे क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियां तो बढ़ेगी ही वहीं स्थानीय लोगों को भी रोजगार मिलेगा। ध्यान योग रिट्रीट सेंटर के तहत जागेश्वर धाम में ध्यान, योग केंद्र बनाया जाएगा। जहां पर्यटक योग व ध्यान के जरिए आध्यात्मिक शांति का अनुभव करेंगे। इसके अलावा ऐरावत गुफा को भी साधना केंद्र के रुप में विकसित किया जा रहा है। जिसमें आरतोला से ऐरावत गुफा तक चार किमी का कोमल पत्थरों के साथ ट्रैक तैयार किया जाएगा। जगह-जगह बैठने के लिए स्पाट तैयार किए जाएंगे। ऐरावत गुफा में भी साधना का केंद्र बनाया जा रहा है। यहां की करीब 20 से 30 लोग एक समय में बैठकर ध्यान लगा सकते हैं। ध्यान योग करने आने वाले लोगों को आरतोला से गोल्फ कार्ट से जागेश्वर धाम तक ले जाया जाएगा। बताया है कि यह गोल्फ कार्ट पूरी तरह इलेक्ट्रिक होगा।

Exit mobile version