Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: शिवरात्रि पर रंग-बिरंगी लाइटों की रोशनी से जगमगाएगा विश्व प्रसिद्ध जागेश्वर धाम, लगेंगी इटली की लाइटें

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले में स्थित विश्व प्रसिद्ध जागेश्वर धाम रोजाना बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने आते है। देश दुनिया से भक्त यहां पंहुचते है।

रंग-बिरंगी लाइट की रोशनी से होगा जगमग

हर साल शिवरात्रि पर यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु पंहुचते है। मिली जानकारी के अनुसार इस साल शिवरात्रि पर विश्व प्रसिद्ध जागेश्वर धाम इटली की रंग-बिरंगी लाइट की रोशनी से जगमग होने वाला है‌। शनिवार को उत्तराखंड पर्यटन विभाग के ओएसडी खुल्बे जागेश्वर धाम पहुंचे। उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान जागनाथ का आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने मास्टर प्लान के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने शिवरात्रि तक कम से कम एक मंदिर में इटली से आईं आधुनिक लाइट स्थापित करने के निर्देश दिए।

Exit mobile version