Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: विश्व जनसंख्या दिवस विशेष: विधिक सेवा प्राधिकरण ने किया ग्रामीणों को जागरूक, शिक्षा, स्वास्थ्य और महिला सशक्तिकरण पर दिया जोर

अल्मोड़ा: उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देशानुसार एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अल्मोड़ा श्रीकांत पाण्डेय के मार्गदर्शन में सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा अनामिका सिंह द्वारा “विश्व जनसंख्या दिवस ” विषय पर दिनांक-11/07/2026 को ग्राम- धर्माइजर रानीखेत में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

दी यह जानकारी

जिसमें उपस्थित ग्रामीणों, आशा कार्यकर्ताओं, आगनबाड़ी कार्यकर्ता को वैश्विक जनसंख्या संबधी चुनौतियों, मूलभूत सुविधाएं और विकास,स्वास्थ्य, शिक्षा,लैंगिक समानता, महिला सशक्तिकरण, मातृत्व अवकाश, पी .सी- पी . एन.डी.टी. अधिनियम ,पोषण, नशे के दुषपरिणाम, उपचार व बचाव साइबर अपराध, मानव तस्करी,यौन शोषण,दहेज निषेध अधिनियम, आपदा पीड़ितों के पुनर्वास व निशुल्क विधिक सहायता,नालसा हैल्पलाइन नंबर 15100,आदि के विषय, बताया गया एवं डा०दीपक शर्मा राजकीय चिकित्सालय रानीखेत द्वारा जनसंख्या नियंत्रण, स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुँच, के विषय में बताया गया।विधि इंटर्नशिप शारीक हुसैन, अधिकार मित्र कंचन आर्या , मो० वसीम आदि उपस्थित रहें।

Exit mobile version