Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: धूमधाम से मनाया गया विश्व पर्यटन दिवस, ट्रैकिंग, हाईकिंग समेत हुई यह गतिविधियां

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आज विश्व पर्यटन दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया।

पर्यटन दिवस धूमधाम से मनाया

इस मौके पर साहसिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए स्याहीदेवी में 14 किमी ट्रैकिंग, हाईकिंग चलाया गया। पर्यटन विकास कार्यालय से एक दिवसीय ट्रैकिंग, हाईकिंग दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ट्रैकिंग अभियान में 25 युवाओं ने प्रतिभाग किया। ट्रैकिंग दल ने स्याहीदेवी रूट्स के आसपास के इलाकों में स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को वातारण स्वच्छ रखने का संदेश दिया। 

Exit mobile version