अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आज रविवार को उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से वन विकास निगम की स्केलर पदों की परीक्षा आयोजित हुई।
परीक्षा का आयोजन
जिसमें इस परीक्षा में कुल 1128 अभ्यर्थियों में से 1001 ने परीक्षा दी, जबकि 127 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहें। जिला मुख्यालय के चार केंद्रों में परीक्षा संपन्न हुई। नगर के अल्मोड़ा इंटर कॉलेज, अटल उत्कृष्ट विद्यालय राइंका अल्मोड़ा, आर्य कन्या इंटर कॉलेज, रैमजे इंटर कॉलेज आदि केंद्र में परीक्षा हुई। परीक्षा शांतिपूर्वक हुई।