Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: जेईई मेंस की परीक्षा में यागिनी रौतेला ने 99 परसेंटाइल किए हासिल

जेईई मेंस 2022 के परीक्षा परिणाम घोषित हो चुके हैं  और इसी में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए रानीखेत की बेटी यागिनी रौतेला ने 99 प्रतिशत परसेंटाइल अंक हासिल कर पूरे नगर व अपने विद्यालय,  अशोक हाल गर्ल्स रेजीडेंशियल स्कूल मजखाली, का नाम रोशन किया  है। बता दें कि यागिनी रानीखेत के पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष यतीश रौतेला और कैंट बोर्ड की पूर्व सभासद बिंदु रौतेला की पुत्री हैं।

शुभकामनाएं दी

उनकी इस शानदार उपलब्धि पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, ब्लॉक प्रमुख हीरा रावत, पूर्व प्रमुख रचना रावत, वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश रौतेला, पीसीसी सदस्य कैलाश पांडे, कांग्रेस जिलाध्यक्ष महेश आर्या, नगर अध्यक्ष उमेश भट्ट, पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष भगवंत सिंह नेगी, पंकज जोशी, व्यापार मंडल महासचिव संदीप गोयल, उपाध्यक्ष दीपक पंत, महिला उपाध्यक्ष नेहा साह मेहरा, उपसचिव विनीत चौरसिया, गोपाल सिंह देव, एडवोकेट हरीश मनराल, बार उपाध्यक्ष ललित आर्या, पूर्व सभासद सुकृत साह, हेमंत रौतेला, बसंत नेगी आदि ने शुभकामनाएं दीं हैं।

Exit mobile version