Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: यशपाल आर्य के कांग्रेस में चले जाने से ‌भाजपा की सेहत में नहीं पड़ेगा फर्क- अजय भट्ट

यशपाल आर्य के कांग्रेस में चले जाने पर केंद्रीय रक्षा व पर्यटन राज्य मंत्री अजट भट्ट ने कहा है कि यशपाल आर्य के कांग्रेस में चले जाने से भाजपा की सेहत में कोई फर्क नहीं होगा। उन्होंने कहा कि जिन परिस्थितयों में यशपाल कांग्रेस छोड़ आए थे आज भी वहीं यथावत हैं। बाकी यह उनका निजी फैसला है।

भाजपा 2022 में प्रचंड बहुमत से बनाएगी उत्तराखंड में सरकार

अजय भट्ट ने दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी 2022 में एक बार फिर से प्रचंड बहुमत से उत्तराखंड में सरकार बनाएगी।सोमवार को अजय भट्ट अल्मोड़ा आए थे। अल्मोड़ा आगमन पर उनका सांसद अजय टम्टा, विधायक रघुनाथ सिंह चौहान, जिलाध्यक्ष रवि रौतेला और अन्य कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया। जिसके बाद भट्ट ने अल्मोड़ा सर्किट हाउस में पत्रकारों से‌‌ वार्ता की। भट्ट ने कहा कि पर्यटन को लेकर केंद्र सरकार कई योजनाएं चला रही हैं। इसके तहत वॉर्डर टूरिज्म को बढ़ावा दिया जा रहा है। देश को लेकर भट्ट ने कहा कि हमारे देश की सीमाएं पूरी तरह से सुरक्षित हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश आंख से आंख मिला कर बात करने की स्थित में है।

Exit mobile version