Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: यहां पीले कठफोड़वा पक्षी के हुए दीदार, पर्यावरणविदों में जगीं नई उम्मीदे, जानें इस पक्षी की खास विशेषताएं

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले के जिला मुख्यालय के निकटवर्ती ब्लॉक हवालबाग की कोसी घाटी में एक पीले कठफोड़वा पक्षी के दीदार हुए हैं।

कैमरे‌ में किया कैद

जानकारी के अनुसार इस पक्षी को पक्षी प्रेमी अमित बिष्ट ने अपने कैमरे में कैद किया। पक्षी के यहां दिखने से पक्षी प्रेमियों और पर्यावरणविदों में नई उम्मीदें जगा दी है।

वैज्ञानिक नाम पीसीडाई

छोटा पीला कठफोड़वा का वैज्ञानिक नाम पीसीडाई है। यह दुनिया भर में विभिन्न प्रकार के इलाकों में पाया जाता है। छोटा पीला कठफोड़वा उत्तर-पूर्व भारत, भूटान और दक्षिण-पूर्व एशिया के नम और घने पर्णपाती या सदाबहार वनों में पाया जाता है। कठफोड़वा की यह प्रजाति अत्यंत सतर्क और एकांतप्रिय होती है।‌ यह पक्षी ऊंचे पेड़ों पर रहकर कीटों की खोज में रहते है। यह पक्षी तेज चोंच मारने और हल्की आवाज वाले संवाद के लिए भी जाने जाते है।

Exit mobile version