Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: आर्मी स्कूल अल्मोड़ा में ‘आओ हम सब योग करे’ अभियान के तहत योग शिविर का हुआ आयोजन

योग विज्ञान विभाग सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा द्वारा संचालित आओ हम सब योग करें, अभियान के तहत आर्मी पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा में एक माह का निशुल्क योग शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

योग के महत्व व लाभों के बारे में बतलाया जा रहा है

जिसमें योग प्रशिक्षिका – श्वेता पुनेठा द्वारा 250 से अधिक प्रतिभागियों को विभिन्न आसन, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास कराया जा रहा है। तथा योग के महत्व व लाभों के बारे में बतलाया जा रहा है।
सर्वाइकल, मोटापा, मधुमेह, अनिद्रा जैसे अनेक रोगों पर योग के प्रभाव के बारे में भी बतलाया जा रहा है। जिससे व्यक्ति योगाभ्यास के माध्यम से पूर्ण स्वास्थ को प्राप्त कर सके।

उपस्थित रहे

इस शिविर में प्रधानाचार्य सुशील जोशी जी के साथ माया जोशी, सुरेंद्र भोज, बी.एस. भंडारी, अमित बिष्ट, राजेन्द्र प्रसाद आदि शिक्षकगण उपस्थित रहे।

Exit mobile version