Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: सीएटीसी कैंप में गूंजा योग का मंत्र: 500 से अधिक NCC कैडेट्स ने सीखे स्वस्थ जीवन के गुर

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा में 77 यूके बटालियन एनसीसी अल्मोड़ा द्वारा आयोजित कंबाइंड एनुअल ट्रेनिंग कैंप (सीएटीसी) में कैडेट्स के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिदिन विभिन्न प्रशिक्षण और रचनात्मक गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है।

प्रशिक्षण का आयोजन

इसी कड़ी में कैंप के दौरान आयोजित एक विशेष योग सत्र में 500 से अधिक एनसीसी कैडेट्स ने पूरे उत्साह और कड़े अनुशासन के साथ सामूहिक योगाभ्यास किया। स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल की योग प्रशिक्षिका एवं एनसीसी एएनओ भावना अधिकारी के नेतृत्व में यह सत्र संपन्न हुआ। उन्होंने कैडेट्स को शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए विभिन्न योगासनों और प्राणायाम का गहन अभ्यास कराया। साथ ही, युवाओं को दैनिक जीवन में नियमित योग करने से होने वाले चमत्कारी लाभों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी।
​हो रहीं यह गतिविधियां

​एनसीसी कैंप की सभी महत्वपूर्ण गतिविधियां कैंप कमांडिंग ऑफिसर (सीओ) जितेंद्र शर्मा के कुशल निर्देशन में संचालित की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि इस प्रकार के शिविरों का मुख्य उद्देश्य कैडेट्स में अनुशासन, स्वास्थ्य के प्रति चेतना और नेतृत्व क्षमता का विकास करना है।
​रहें उपस्थित

​योग सत्र और कैंप गतिविधियों के दौरान एनसीसी बटालियन के कई वरिष्ठ सैन्य अधिकारी, एएनओ और प्रशासनिक स्टाफ मौजूद रहा, जिनमें वरिष्ठ अधिकारी में एडम अफसर लेफ्टिनेंट कर्नल जे.सी. पंत, सूबेदार मेजर जगदीश सिंह मेहता, लेफ्टिनेंट हयात सिंह, लेफ्टिनेंट दीपक गोस्वामी, लेफ्टिनेंट सुनीता पांडे, सूबेदार देवेंद्र सिंह, फर्स्ट अफसर तारा सिंह बिष्ट, सेकंड ऑफिसर शंकर सिंह भैसोड़ा, एएनओ लक्ष्मी खुल्बे, कैप्टन महिपाल सिंह, हवलदार नरेंद्र सिंह, हवलदार चंद्र शेखर, नवल किशोर, विनोद कुमार, कुंवर सिंह, कृपाल सिंह, हरीश सिंह नेगी, अमन कुमार, रोहित बिष्ट, पंकज नयाल, कैलाश चंद, मोहन सिंह एवं हीरा सिंह सहित अन्य गणमान्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

Exit mobile version