योग विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ नवीन चन्द्र भट्ट ने बताया कि 21 जून को विश्वविद्यालय के सिमकनी मैदान में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का भव्य एवं ऐतिहासिक आयोजन किया जाएगा जिसमें हजारों लोग एक साथ योगाभ्यास करेंगें।अष्टम अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21जून को सिमकनी मैदान में भव्य आयोजन किया जायेगा जिसके अंतर्गत प्रतिदिन 300 से अधिक शिविरो का आयोजन किया जा रहा है ।
योग प्रशिक्षक अमितेश सिंह द्वारा कराया गया योगाभ्यास
आज विवेकांनद इंटर कॉलेज रानीधारा, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज एन टी डी में योग प्रशिक्षक अमितेश सिंह द्वारा योगाभ्यास कराया गया । जिसमें आसन प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास कराया गया ।

इन सभी योग का भी किया गया अभ्यास
जिसमें आसन – पद्मसन , त्रिकोणासन , ताड़ासन,वृक्षासन ,बालासन, मयूरासन, चक्रासन, भक्तियोग गायत्री मंत्र उच्चारण, ॐ ध्वनि उच्चारण आदि का योगाभ्यास कराया गया ।


200 से अधिक छात्र छात्राएं उपस्थित रहे
योग कैंप में 200 से अधिक छात्र छात्राएं उपस्थित रहे । साथ ही योग के लाभ और सावधानियां भी बताई गई । योग से सभी छात्र काफी खुश और उत्साहित दिखें । सभी ने योगाभ्यास करते हुए काफी आनंद महसूस किया । सभी ने जाना कि योग की साधारण जीवन शैली मे कितनी महत्वपूर्ण है ।