योग विज्ञान विभाग सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित आओ हम सब योग करें अभियान जारी है।

तक्षशिला पब्लिक स्कूल बाड़ेछीना और ग्राम-अलई मे कराया जा रहा अभ्यास
इसके तहत योग प्रशिक्षक बबीता सुप्याल द्वारा तक्षशिला पब्लिक स्कूल बाड़ेछीना और ग्राम-अलई मे योगाभ्यास कराया जा रहा है जहाँ उनके द्वारा सैकड़ो बच्चों को सूक्ष्म व्यायाम, आसन,प्राणायाम और ध्यान कराया जा रहा हैं और लोगों द्वारा निशुल्क योग शिविरो का अत्यधिक लाभ लिया जा रहा हैं।