Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 के तहत 53 स्कूलों में आयोजित हुई योग चित्रकला, कृतिका आर्य ने मारी बाजी

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 के तहत अल्मोड़ा जिले के 53 स्कूलों में योग चित्रकला प्रतियोगिता हुई।

प्रतियोगिता का आयोजन

इसके तहत जन जन तक पहुंचाने और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में राजकीय जूनियर हाई स्कूल कटारमल की छात्र-छात्राओं ने योग चित्रकला प्रतियोगिता में भाग लिया।‌जिसमें प्रथम स्थान कृतिका आर्य द्वितीय स्थान साक्षी और तृतीय स्थान कृतिका बिष्ट ने प्राप्त किया।

रहें उपस्थित

जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉक्टर गणेश चंद्र उपाध्याय ने कहा कि ग्रामीण अंचलों में इस प्रकार की योग प्रतियोगिता न केवल बच्चों में स्वस्थ जीवन शैली के बीच हो रहे हैं बल्कि बुजुर्ग और युवा पीढ़ी भी इसे प्रेरित हो रहे हैं। इस मौके पर डॉक्टर अनुपम त्यागी पवन कुमार जोशी फार्मासिस्ट रिचा रावत ममता बिष्ट पूजा रावत उपस्थित रहे।

Exit mobile version