Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: योग प्रशिक्षका ममता किरोला द्वारा सरस्वती बाल विद्या निकेतन खत्याड़ी में कराया गया योगाभ्यास

योग विभाग सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा द्वारा संचालित आओ हम सब योग करें अभियान जारी है। 

योग प्रशिक्षका ममता किरोला द्वारा कराया गया  योगाभ्यास

योग शिविर में सरस्वती बाल विद्या निकेतन खत्याड़ी में योग प्रशिक्षक ममता किरोला द्वारा  योगाभ्यास कराया गया । जिसमें विद्यालय की प्रधानाचार्य किरन बिष्ट, शिक्षक दीपक गोस्वामी, गीता कनवाल, विमला नयाल, भानु नयाल, बीना जलाल, प्रियंका कनवाल, खष्टी नेगी आदि सभी ने बच्चों के साथ योगाभ्यास किया ।

इन आसनों का कराया गया अभ्यास

जिसमें योग प्रशिक्षक ममता किरोला द्वारा सूक्ष्म व्यायाम, सूर्य नमस्कार, नौकासन, धनुरासन, भुजंगासन व प्राणायाम कराया गया । प्रशिक्षका का कहना है कि योग करने में सभी स्कूल का भरपूर सहयोग मिल रहा है।   इसके अलावा सभी शिक्षकों ने कहा कि योग करने से सभी बच्चों के खिलखिलाते चेहरे देखने में बहुत प्रसन्नता हो रही है ।

Exit mobile version